फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समस्याओं को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मासिक न्यूनतम वेतन 22 हजार करने की मांग की

नवरात्र में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। ‘हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं’ और ‘अभी करो, अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो’ के नारे लगाए। आशा कर्मचारी यूनियन (सीटू) की जिलाध्यक्ष ममता तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला को सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने आशा संगिनी को 26 हजार और आशा कार्यकर्ताओं को 22 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन देने, स्थायीकरण, प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने और एएनएम भर्ती में 50 प्रतिशत कोटा देने की मांग की। इसके अलावा स्कूटी, प्रसव केंद्रों पर मुफ्त सुविधाएं और सीएचसी परिसर में रैन बसेरा बनवाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें