फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झालीधाम की पांच किमी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा पूरी की

गोंडा। अक्षय नवमी पर बुधवार को खरगूपुर के झालीधाम आश्रम में आयोजित पांच किलोमीटर की परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गोंडा के अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच से पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा पूरी की। महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में सुबह 10 बजे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा-अर्चना व आरती हुई। इसके बाद स्वामी राम मिलन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित कर परिक्रमा शुरू की गई। परिक्रमा में खरगूपुर नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। परिक्रमा के बाद भव्य भंडारे के साथ मेले का समापन हुआ। इस दौरान विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य पं. राकेश तिवारी, संतोष शुक्ल, महेंद्र तिवारी, रविंद्र कश्यप, सूरज शुक्ल, संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्र, पंकज तिवारी, सुकदेव तिवारी और अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें