फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, तर्पण कर पितरों को दी विदाई

पितृ विसर्जन पर शनिवार को करनैलगंज केसरयू घाट, भौरीगंज स्थित श्रीरामजानकी घाट (लालाघाट), पसका के त्रिमुहानी घाट और परेटा के बरूहा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने सरयू में स्नान कर विधि-विधान से तर्पण किया और कुश, पवित्री सहित पूजन सामग्री नदी में विसर्जित कर पितरों को विदाई दी। पं. रमेश पांडेय ने कहा कि पितृ विसर्जन पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों व संस्कारों को स्मरण करने का अवसर है। इससे नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की प्रेरणा मिलती है। लोहंगपुर पूरे पंडित निवासी संतोष पांडेय, दिनेश पांडेय और पवन पांडेय ने बताया कि तर्पण के माध्यम से पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। भौरीगंज घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीरामजानकी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और अन्न आदि का दान दिया। प्राचीन पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर पूजन भी किया। मेले में जलेबी, चाट, बिसातखाने और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें