गोंडा में विभिन्न मांगों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को फार्मासिस्टों ने सीएमओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले भर के फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल रहे। उन पर भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कहा कि डॉक्टरों व तमाम स्वास्थ्य कर्मी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। सीएमओ के स्तर से उन्हें बिना काम के ही वेतन दिया जा रहा है। इसके साथ ही फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम परिवर्तन, वरिष्ठता सूची जारी करने एवं उच्च पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा है।