गोंडा: गोंडा पहुंचे प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने संजय निषाद के नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि “संजय निषाद अपने दर्द की दवा ढूंढ रहे हैं।” आशीष पटेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमारे साथी हैं, इसलिए उनसे मुलाकात होती रहती है। उन्होंने कहा, “मुझे कोई दर्द नहीं है, इसलिए मैं दवा नहीं ढूंढ रहा हूं।” वहीं, यूपीआई पर चार्ज लगाए जाने के सवाल पर मंत्री आशीष पटेल ने टिप्पणी करने से कन्नी काट ली। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी इस मामले का विस्तृत अध्ययन नहीं किया है।