फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में दीवानी कचहरी गेट के पास पत्रकार से मारपीट

गोंडा में दीवानी कचहरी के गेट के पास शुक्रवार को एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार सत्यम मिश्रा के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें