फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सरयू में डूबने से सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी

यूपी के गोंडा में रविवार सुबह सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज लालाघाट स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर के पास की है। सरयू में डूबने से सुप्रिया (15) और सुहानी (9) की मौत हुई है। दोनों बहनें राजपुर ग्राम पंचायत के बद्दू पुरवा निवासी अरुण तिवारी की थीं। चाचा बृजेश तिवारी के मुताबिक, सुबह सुप्रिया और सुहानी घर से श्रीराम-जानकी मंदिर के पास सरयू नदी में मछलियों को चारा डालने गई थीं। दोनों नदी किनारे चारा डाल रही थीं। चारा डालते समय सुहानी का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। उसे बचाने के लिए नदी में उतरी सुप्रिया भी गहरे पानी में चली गई। फिर दोनों बाहर नहीं निकल सकीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें