गोंडा: परसपुर के रेक्सडिया गांव में मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मिलने जा रहे अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी और मंडल अध्यक्ष सियाराम मौर्य को मंगलवार को पुलिस ने मौर्यनगर चौराहे पर रोक दिया। इससे नाराज नेता समर्थकों के साथ गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के साथ योगी व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर प्रदर्शन के कारण कुछ देर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेताओं और समर्थकों को सड़क से हटकर आवागमन सुचारु कराने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन समर्थकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हिरासत में लिया गया है।