फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा

परसपुर के रेक्सड़िया में जिस घर में विनोद कुमार साहनी के लौटने का इंतजार था, बृहस्पतिवार की रात को उसी घर में उनका शव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो उठा। हत्या के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए करनैलगंज बस अड्डा चौराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात की गई है और पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। बर्तन व्यापारी विनोद साहनी बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने घेराबंदी कर उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भी आक्रोश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें