फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती नगर मार्ग पर लगा पानी व कीचड़ बनी समस्या, प्रदर्शन की चेतावनी; VIDEO

जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह सरस्वती नगर में मुख्य मार्ग पर मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वार्ड निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग पर मिट्टी डाली गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क का कार्य पूरा नहीं कराया गया। पहले इस मार्ग से लोग आसानी से आवागमन करते थे, लेकिन अब बारिश के कारण मिट्टी दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता, रामविलास, रामनिवास यादव, इरफान, अमेरिकन, जीतू, दानिश, सागर, रमेश, उमेश और रितेश ने बताया कि इसी मार्ग पर तीन शिक्षण संस्थान और हनुमान मंदिर भी स्थित है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और श्रद्धालुओं का आवागमन होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें