सुहवल क्षेत्र के भिक्खीचौरा गांव स्थित स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर आयोजित स्व. प्रभुनारायण सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत बुधवार को उतरौली और फतेहपुर अटवा की टीमों के बीच लीग मुकाबला खेला गया। रोमांच से भरे इस मैच में उतरौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर अटवा को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।