कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धरवार कला पुलिया से 100 मीटर आगे सर्विस लाइन मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। कासिमाबाद कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों में गोविंद राजभर (22) निवासी दरियापुर बरेसर, अंकित कुमार (25), करण कुमार (22) शामिल हैं। गोविंद व अंकित की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।