छठ महापर्व समाप्त होने के बाद लोग अपने कामकाज पर लौटने लगे हैं। बुधवार को जिले से होकर निकलने वाले लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। इसकी वजह से लोगों को सामान्य कोच के साथ ही आरक्षित कोचों में सवार होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखाई दिया। लगातार स्टेशनों पर गश्त कर रहे जवान लोगों को धक्का-मुक्की नहीं करने को लेकर लगातार चेताते हुए दिखाई दिए।