फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

115 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, VIDEO

गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र के पहेतिया (मुबारकपुर काजी) निवासी स्वतंत्रता सेनानी शिवनाथ गुप्ता की पत्नी बेचनी देवी का 115 वर्ष की आयु में बीते 19 सितंबर को मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार को एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बेचनी देवी के पौत्र विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके दादा शिवनाथ गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में सहभागिता की थी। उनका निधन वर्ष 1955 में हो गया था। उनके पुत्र राजा गुप्ता का भी अल्पायु में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वह मुंबई में रहकर परिवार की देखभाल कर रहे थे। बेचनी देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था। शव गांव पहुंचने पर जखनिया तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं जंगीपुर पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गाजे-बाजे के साथ पार्थिव शरीर को ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें