धर्मपुरा पुलिया के पास धर्मपुरा और फिरोजपुर गांव के लोगों के आवागमन के लिए नाव लगाई गई है। धर्मपुरा, फिरोजपुर, जगतहपुर, महेशपुर, शेरपुरकला, शेरपुर खुर्द, पखनपुरा, रानीपुर, पचायो, सतर, माधी और लालूपुर के सिवान में पानी फैल रहा है। रेवतीपुर। बाढ़ से घिरे गांवों में नाव ही आवागमन का सहारा बनी हुई है। रेवतीपुर-रामपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर गया है। किसान पशुओं को सुरक्षित स्थानों और डेरे पर पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रेवतीपुर-रामपुर तथा नगदीलपुर-कामाख्या धाम मार्ग की ऊंचाई बढ़ा दी गई होती तो बाढ़ में ये मार्ग इतनी जल्दी बंद नहीं होते।