फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गणिनाथ के आदर्शों को अपनाकर भेदभाव मुक्त समाज बनाएं, VIDEO

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा इकाई जंगीपुर की ओर से रविवार को नवीन मंडी स्थल जंगीपुर में संत गणिनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता के आवास से संत गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई जो नवीन मंडी स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद आचार्य शरद शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन कराया गया।इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता ने वैश्य समाज के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने संत गणिनाथ के आदर्शों और उपदेशों को जीवन में अपनाकर भेदभाव मुक्त समाज बनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें