फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर उठाए सवाल

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। सोमवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। ओमप्रकाश राय ने कहा कि कांग्रेस अपने गिरते जनाधार और हार के चलते देश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संविधान में निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें