परिषदीय शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के साथ प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति और शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग उठाई है। बुधवार को नगर संशाधन केंद्र में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने धरनादिया और मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।