अक्षय नवमी पर बुधवार को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का उल्लास दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर आंवले के वृक्षों के नीचे पूजा करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुटी रही।