फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव

जसराना। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया सिकमी में बृहस्पतिवार शाम को 25 वर्षीय बेलदार खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी है। गांव खेरिया सिकमी थाना जसराना निवासी शैलेश (25) बेलदारी का काम करता था।बृहस्पतिवार शाम अपने खेत पर पहुंच गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान परिजन खेत पर पहुंचे तो शैलेश का शव नीम के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेश तीन भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर का था। वह अविवाहित था। भाई बलवीर ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी शैलेश चौखंबा पर चढ़ गया था। उस समय पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा था। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। वहीं, पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी हुई है। सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में फंदा पर लटकना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें