फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में 27 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में शुरू हो गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। जिले में परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 12120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश और परीक्षा संचालन को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा पर नजर रखे हुए हैं, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों से अभ्यर्थी फिरोजाबाद पहुंचे। समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चिंता के चलते कई अभ्यर्थियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह होने पर अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हुए। जिले में पीईटी के लिए पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, पालीवाल पीजी कॉलेज, बीडीएम गर्ल्स कॉलेज, एके इंटर कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल शिकोहाबाद, सेंट डोमिनिक एकेडमी शिकोहाबाद, एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज, गिरधारी इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, इस्लामियां कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी पीजी कॉलेज, सीएल जैन डिग्री कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद, आईवी इंटरनेशनल स्कूल, स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जोंस स्कूल, किड्स कॉर्नर, पीडी जैन इंटर कॉलेज और गोपीनाथ इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 27 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक पाली में 12,120 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें