फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय बोरिंग मिस्त्री दीपक वर्मा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। गांव से दो किलोमीटर दूर खाली पड़ी जमीन पर मिले शव के गले पर निशान और मुंह से झाग मिलने से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।