फर्रुखाबाद जिले का एआरटीओ कार्यालय शाम चार बजते ही कार्यालय दलालों का अड्डा बन जाता है, जहां लिपिकों के चेलों द्वारा खुलेआम फाइलों के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। सीसीटीवी कैमरे बंद रखे जाते हैं और दलाल खुद सरकारी रैक से फाइलें निकालकर केबिन के अंदर काम करते हैं। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।