फर्रुखाबाद जिले में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों को अपना निशाना बनाया। मोहम्मदाबाद के कुबेरपुर डुंगरसी गांव में दो घरों में नकब लगाकर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के अरियारा गांव और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अन्य घरों से लाखों के आभूषण, नकदी और टेंट का सामान चोरी कर लिया गया।