एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर में सोमवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। किशोरी का शव घर की छत पर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।