फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिजोर बिजली उपकेंद्र पर किसान यूनियन स्वराष्ट्र व क्षेत्र के किसानों का धरना

सकीट - रिजोर बिजली उपकेंद्र पर किसान यूनियन स्वराष्ट्र व क्षेत्र के किसानों का धरना, अधिकारियों के न आने से किसानों में आक्रोश ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रिजोर में स्थित बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को किसान यूनियन स्वराष्ट्र के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों ने बिजली कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या में किसान उपकेंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ कर नारेबाजी की धरने का नेतृत्व किसान यूनियन स्वराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. राठौर, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता मंडल अध्यक्ष मोहम्मद चांद, जिला मंत्री लालू यादव, तहसील उपाध्यक्ष राहुल यादव व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से खेतों में खड़ी धान की फसलें सूख रही हैं, लेकिन विभाग सुनवाई नहीं कर रहा जिसके लिए आज मंगलवार को रिजोर उपकेंद्र पर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. राठौर ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसान उपकेंद्र पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी समस्या सुनने नहीं आया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है वहीं सूचना पर पहुंची थाना मलावन पुलिस बड़ी संख्या में किसानों को समझाने-बुझाने में जुटी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें