फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोबाइल कोर्ट में सात वादों का हुआ निस्तारण, 20 से 25 वादकारी पहुंचे

आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा छोटे-छोटे मामलों के निस्तारण के लिए बुधवार को तहसील अलीगंज के सभागार भवन में सचल न्यायालय का आयोजन किया गया। ग्राम न्यायालय अलीगंज के न्यायाधिकारी सचिन कुमार ने जिला जनपद न्यायाधीश राकेश्वर दुबे के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मोबाइल कोर्ट का संचालन किया। इस दौरान वादकारियों को न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने के साथ उनके लंबित मामलों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। मोबाइल कोर्ट के आयोजन के दौरान करीब 20 से 25 वादकारी अपने वादों के निस्तारण के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान न्यायालय में लंबित सात पत्रावलियों का पूर्ण रूप से निस्तारण कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें