फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरचंदपुर कलां में शुरू हुआ नया बिजलीघर, 15 गांवों में आपूर्ति

एटा। सदर विधानसभा क्षेत्र के हरचंदपुर कलां में सोमवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ हुआ। उपकेंद्र से फिलहाल 15 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से 30 गांवों को इससे जोड़ा जाएगा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि इससे ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि नया उपकेंद्र चालू होने से विद्युत लाइनों का भार कम होगा। इससे लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या घटेगी। किसानों को सिंचाई के लिए भी बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें