फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वॉक फॉर नेशन के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 02:08 PM IST

एटा । वॉक फॉर नेशन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से एमएलसी आशु यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर कचहरी रोड होते हुए जीटी रोड से जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में धुमरी पब्लिक स्कूल, बीपीएस पब्लिक स्कूल और डॉ. लोकमनदास पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें