फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सवारी वाहनों में वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

एटा के थाना जलेसर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में सवारियों को बातों में उलझाकर उनके बैग से सोने-चांदी के जेवरात व कीमती सामान उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 लाख 50 हजार रुपये नगद, दो तमंचे, कारतूस, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गढ़ी रामलाल तिराहा से आधा किलोमीटर फिरोजाबाद रोड की तरफ से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद मजीद पुत्र स्व. जलालुद्दीन (निवासी मकदूमनगर, थाना ऊपर कोर्ट कोतवाली, जिला अलीगढ़, उम्र 55 वर्ष) और मोहम्मद रफीक पुत्र ईदू (निवासी गौमत, थाना खैर, जिला अलीगढ़, उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को जलेसर बाईपास पर ई-रिक्शा से जा रही महिलाओं के साथ जेवरात चोरी की घटना हुई थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त किए गए साढ़े तीन लाख रुपये, दो आधार कार्ड, 315 बोर के 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। मोहम्मद मजीद के खिलाफ अलीगढ़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, वहीं मोहम्मद रफीक पर चोरी और विद्युत अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें