एटा में सोमवार रात श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां काली के रौद्र स्वरूप और कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। हाथों में तलवारें लेकर कलाकारों ने लोगों जब अखाड़े में करतब दिखाए तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। धार्मिक जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।