70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को 19 वर्षीय बालक वर्ग की ग्रीको-रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का समापन 29 सितंबर को होगा।