पथरदेवा क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मीपट्टी का खेल मैदान इन दिनों एक बार फिर राष्ट्रीय फुटबॉल की नई उम्मीदों का केंद्र बना हुआ है। अगले माह होने वाले भारतीय सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल टीम के चयन को लेकर यहां की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रही हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है।