थाना खुखुन्दू में हिरासत में हुई मौत को लेकर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हवालात में दाखिल मुल्जिम बृजपाल सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी थाना अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा ने फांसी का फंदा लगा लिया। तुरंत पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट द्वारा भरा जाएगा और पोस्टमार्टम डॉक्टर्स के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के अंतर्गत कराया जाएगा। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति है।