फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में सीएम के दौरे से पहले सड़क पर उतरीं बाढ़ पीड़ित महिलाएं

मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले चित्रकूट में बाढ़ पीड़ित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। तरौहा, पड़री और मकरी की सैकड़ों महिलाएं रामायण मेला गेट के सामने सड़क पर उतर आईं और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के सड़क पर उतरने से मौके पर हड़कंप मच गया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि बाढ़ में उनके घर और घर में रखा अनाज बह गया। बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी तीन दिन बीतने के बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी बस्तियों में हाल जानने नहीं पहुंचा। महिलाओं ने कहा कि उनके सामने खाने-पीने और रहने की समस्या खड़ी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक राहत नहीं पहुंचाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें