भाद्र अमावस्या पर धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाढ़ के बाद यह पहली अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही कामतानाथ मंदिर और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कामदगिरि की परिक्रमा की।