चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली के पथरा में पोखरे के समीप रिहायसी मड़ई की मिट्टी की दीवार रविवार की रात भरभराकर कर गिर गई। इसमें दबने से दो साल के मासूम शेट्टी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने नाना के यहां आया था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई। चकिया कोतवाली के सिकंदरपुर निवासी शिवा वनवासी को दो साल पुत्र सेट्टी परिजनों के साथ अपने नाना चैटू वनवासी के के घर पीडीडीयू नगर के पथरा स्थित कैथापुर में आया था। रविवार की रात 9 बजे के लगभग नाना चैटू वनवासी के घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान वहां सो रहा मासूम दब गया।