शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति देखी।