फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान ले गए चोर;video

धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी केशर गिरी के घर को बीती रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घर में चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित केशर गिरी ने बताया कि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया। अलमारी के अंदर रखा पूरा सामान बाहर निकालकर इधर-उधर बिखेर दिया गया। घर में सामान की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने काफी देर तक इत्मीनान से घर को खंगाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें