फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कमियां मिलने पर नोटिस; VIDEO

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर अमेठी में निर्मित ‘राजेश ब्रांड मिक्स मसाला पाउडर (सब्जी मसाला)’ के बैच/लॉट नंबर 3 की बिक्री पर पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रयोगशाला जांच में नमूना स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए जाने के बाद संबंधित निर्माता को बाजार से इस बैच के सभी पैकेट वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, इस मसाले का नमूना पूर्व में कुशीनगर जिले से लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाई गई। साथ ही निर्माता राजेश फूड्स एंड कंज्यूमर्स प्राइवेट लिमिटेड, गौरीगंज रोड, रायपुर फुलवारी, अमेठी को उत्पाद वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। चंदौली में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित साईं नमकीन इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बतायाकि नमकीन निर्माण की प्रक्रिया और परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माण स्थल पर कई कमियां और अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्री संचालक को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके अलावा नमकीन के दो अलग-अलग नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें