फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: कूड़े की आग से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला;video

चंदौली। चहनिया चौराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार को कूड़े में लगाई गई आग की लपटें पहुंचने से हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। दुकान संचालक राजू सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे किसी ने लापरवाही से कूड़े में आग लगा दी थी। धीरे-धीरे आग की लपटें फैल गईं और दुकान तक पहुंच गईं। इसकी चपेट में आने से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें