पीडीडीयू नगर (चंदौली)। चंदौली कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग पर गोवंश तस्करी कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी फरार हो गए। मौके से क्रूजर वाहन में लदे एक गाय और एक सांड को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पांच हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की है।