फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: नशे और तेज रफ्तार से बचें चालक, यात्रियों की सुरक्षा को दें प्राथमिकता

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। यातायात माह के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने पीडीडीयू जंक्शन के गेट नंबर तीन के पास ऑटो और टोटो चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जीटी रोड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में चालकों को नशे और तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई। नशे और थकान में न चलाएं वाहन नुक्कड़ सभा में यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक के साथ यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पर्याप्त नींद नहीं होने या थकान महसूस होने पर भी वाहन चलाने से बचें। उन्होंने चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और तेज रफ्तार से परहेज करने की सलाह दी। मोबाइल इस्तेमाल करने से बचें यातायात निरीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। ट्रैफिक सिग्नल और सड़क पर लगे संकेतों का पालन करें। ऑटो और टोटो चालक सवारी बैठाने और उतारने के दौरान निर्धारित स्थान और यातायात नियमों का ध्यान रखें, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। यात्रियों की सुरक्षा चालकों की जिम्मेदारी पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और ऑटो-टोटो चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी। यातायात पुलिस ने कहा कि वाहन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा भी चालकों की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सभी चालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें