गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन एवं सेवा संकल्प अभियान की बाइक यात्रा मंगलवार को चंदौली पहुंची। चकिया विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर यात्रा दीनदयालनगर पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।