चकिया क्षेत्र के सोनहुल गांव स्थित भीषमपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह सीआरपीएफ गेट नंबर दो के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे विशालकाय अजगर को घूमते देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए। कुछ ही देर में अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास करने के बजाय इसकी सूचना वन विभाग को दी।