फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का योगी सरकार हमला, बोले- खुले आम हो रहीं हत्याएं

यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी में लोगों की जान लेने का अधिकार दे दिया है, जिसके तहत विशेष रूप से दलितों, पिछड़ों, ब्राह्मणों और मुस्लिमों को एनकाउंटर का शिकार बनाया जा रहा है। राज्य में मौलिक अधिकारों के हनन पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार को लोकतंत्र और संविधान की हत्या न करने की चेतावनी दी। भाजपा पर पर्दे के पीछे से दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गौतम ने राजनीतिक रणनीतियों पर भी बात की और स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर अगले महीने चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें