पहासू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार आईसर कैंटरा गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आईसर कैंटरा गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल बाइक सवार दोनों युवक सुरजावली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।