फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पूर्व राज्य मंत्री और विधायक अनिल शर्मा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Updated Thu, 03 Sep 2026 04:25 PM IST

बुलंदशहर जिले के शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार दोपहर में लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। देर शाम उनका शव उनके बुलंदशहर स्थित आवास पर पहुंचा, जहां से देर शाम ही शव को उनके पैतृक गांव सुरजावली ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार दोपहर को उनके पुत्र कुश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को गांव स्थित इंटर कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर समेत भाजपा संगठन से जुड़े विभिन्न वरिष्ठ नेता, सभी सात विधायकों समेत आम जनमानस ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान पहले भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा लपेटा, उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तिरंगे में शव को लपेटा गया। साथ ही डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उनको राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें