बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसकी जानकारी पुलिस ने प्रेसवार्ता कर दी। सात अक्तूबर की देर शाम डायल 112 को युवती के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवती को सकुशल नहर से बाहर निकाला।