फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पॉक्सो कानून को लेकर बुलंदशहर में चलेगा विशेष महाअभियान

बुलंदशहर में किशोरावस्था के छात्र-छात्राओं को गंभीर अपराधों और कानूनी बारीकियों से सचेत कर उनका भविष्य सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद में एक विशेष जागरूकता महाअभियान शुरू किया जा रहा है। 25 सितंबर से 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलने वाले इस सघन अभियान के तहत जनपद के न्यायिक अधिकारी स्वयं विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट व बाल अधिकारों की जानकारी देंगे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में यह अभियान विशेष रूप से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों पर केंद्रित रहेगा। इस अभियान का मुख्य संदेश 18 वर्ष से कम यानी कानूनन ना: कानून को जानें और अपने भविष्य की रक्षा करें तय किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें